नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने रेणुका चुनाव क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर प्रेम सिंह और वर्तमान विधायक विनय कुमार की उपलब्धियों के बखान को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा रेणुका चुनाव क्षेत्र में खोले गए अनेक संस्थाओं को विनय कुमार के और कांग्रेस के खाते में डालकर रेणुका की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता हमेशा झूठ की राजनीति करते आए हैं और हैरानी इस बात की है कि भाजपा सरकार द्वारा हरिपुरधार में खोले गए डिग्री कॉलेज को भी कांग्रेसी नेताओं ने विनय कुमार और स्वर्गीय डॉक्टर प्रेम सिंह की उपलब्धि बताया है । उन्होंने कहा की धूमल सरकार द्वारा बनाई गई सुंदरघाट अरट शिवपुर सड़क को भी कांग्रेसी नेताओं ने झूठ बोलकर अपने खाते में डालकर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का कुप्रयास किया है । भाजपा प्रवक्ता ने कहा की 2017 में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही रेणुका चुनाव क्षेत्र में जयराम सरकार द्वारा खोले गए दर्जनों संस्थान बंद कर दिए।उन्होंने कहा कि हरिपुरधार के सिविल हॉस्पिटल, विद्युत उप मंडल, संगड़ाह के विद्युत मंडल उप मंडल और अनेक विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों सहित चलते हुए संस्थान कांग्रेस सरकर ने सत्ता में आते ही बंद कर दिए और लोगों को भाजपा सरकार द्वारा प्रदान की गई उपलब्धियां से मरहूम कर दिया। उन्होंने कहा कि रेणुका चुनाव क्षेत्र में इस सरकार ने अनेक रूपों पर एच आर टी सी की बसों को भी बंद कर दिया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रेणुका चुनाव क्षेत्र की नाहन हरिपुरधार और सोलन हरिपुरधार जैसी मुख्य सड़कों के बुरे हाल है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
