रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज) : प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगपाल सिंह पुत्र संत राम, निवासी गांव नड्डा, डाकघर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार घूमने गया था। वापसी के दौरान उनकी कार (PB-65K-0077) अचानक सड़क से फिसलकर नीचे खेतों में जा गिरी। वाहन को कृष्ण पुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव मनी माजरा चला रहा था। चालक गाड़ी को तेज रफ़्तार से चला रहा था, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार जगपाल पुत्र राम सिंह, निवासी गांव बृगरा पंचकुला (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना संगड़ाह की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक की गति कितनी थी और क्या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
