श्री रेणुका जी, (हिमाचल वार्ता न्यूज) : ददाहू–जलाल पुल के समीप एक पिकअप वाहन (एच पी-71-6490) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान के शेड को नुकसान पहुंचा है, वहीं बाहर रखा कुछ सामान भी टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पिकअप में तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पिकअप को जेसीबी की मदद से दुकान से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही उसका मेडिकल चेकअप भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर चालक नशे की हालत में पाया गया जिस कारण यह हादसा हुआ।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
