नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी योजना के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा किया गया दो घंटे का अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए सियासी ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया नया कानून गरीबों के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को गरीबों के कल्याण और जरूरतमंद लोगों के विकास से कोई सरकार नहीं है और उन्होंने आज तक हिमाचल प्रदेश में जनता को मूर्ख बनाने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है।
मेलाराम शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विकसित भारत
ग्रामीण आजीविका गारंटी (वी.बी. जी राम जी) के विरोध में सुक्खू सरकार और कांग्रेसियों द्वारा किया किया गया मात्र 2 घंटे का अनशन केवल राजनीतिक नौटंकी’ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह नया कानून पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर है, जिसमें डिजिटाइजेशन और बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण बिचौलियों के भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं बची है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि गरीबी निवारण के इस नए बिल से भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगेगा और पारदर्शिता से काम होने पर गांव का विकास तेज़ रफ्तार से होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारें हमेशा ऐसे कार्यक्रम चलाना चाहती है जिसमें बिचौलिए चांदी कूट सके परंतु अब जब केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्र में गरीबों और साधनहीन लोगों के कल्याण के लिए ऐसा बिल लागू किया है
