Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संत शिरोमणी गुरू रविदास के ‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा‘‘, दिव्य शब्द युगों युगों से ब्रहमांड में गुंजायमान : डॉ बिंदल
    सिरमौर

    संत शिरोमणी गुरू रविदास के ‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा‘‘, दिव्य शब्द युगों युगों से ब्रहमांड में गुंजायमान : डॉ बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 31, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– संत शिरोमणी गुरू रविदास जी भारत के एक ऐसे महान संत थे जिन्होंने अपने कठोर सिद्धांत, कठिन परिश्रम और कर्मठता से परिपूर्ण जीवन से राष्ट्र और समाज का मार्ग प्रशस्त किया है। ‘‘मन चंगा, तो कठौती में गंगा’’ ये ऐसे दिव्य शब्द हैं जो युगों-युगों से ब्रह्माण्ड में गुंजायमान है। दोहे के रूप से कहे गए गुरु जी के ये शब्द सामाजिक एकता, समानता, समरसता और भाई-चारे का दिव्य सन्देश देते हैं।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पखवाडे के अवसर पर नाहन नगर के अलावा धारटी क्षेत्र के काटल, कैलाश और कटोरड़ में आयोजित कार्यकर्मों में भाग लेते हुए व्यक्त किये।
    डा. बिन्दल ने गुरू रविदास मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद ग्रहण किया    डा. बिन्दल ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय जन समस्याओं पर भी व्यापक मंथन और चिंतन किया गया। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विकास पूरी तरह बाधित होने से जनता में रोष व्याप्त है। जनता कांग्रेस सरकार से साढ़े तीन साल के कार्यकाल का हिसाब न मांग ले, इस डर से कांग्रेस सरकार ध्यान भटकाने के लिए धरने प्रदर्शन की नौटंकी कर रही है।  कांग्रेस सरकार की साढ़े तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धि शून्य है। भाजपा सरकार में शुरू हुये विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार ने लटकाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि आज के प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाजपा सरकार में शुरू किये गये विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार द्वारा जान बूझ कर पूरा न करने और विकास का कोई नया कार्य शुरू न करने पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.