Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को 15वें वित्त आयोग से मिली फर्नीचर सहायता
    सिरमौर

    संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को 15वें वित्त आयोग से मिली फर्नीचर सहायता

    By Himachal VartaFebruary 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल ने संगड़ाह क्षेत्र की 10 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 57 महिला मंडलों को लगभग 900 कुर्सियां भेंट कीं। यह फर्नीचर महिला मंडलों की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों में उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया गया है।
    जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि महिला मंडलों की ओर से बैठने की उचित व्यवस्था को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्त आयोग के बजट से फर्नीचर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी की गई।  महिला सम्मेलन के दौरान यह वितरण किया गया, जिसमें करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर कहा गया कि क्षेत्र की महिलाओं ने सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण को ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए भविष्य में भी महिलाओं से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात दोहराई गई।  फर्नीचर उपलब्ध होने से महिला मंडलों की नियमित बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। इससे गांव स्तर पर संगठित भागीदारी और सामाजिक संवाद को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.