Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चौपाल–पांवटा साहिब मार्ग पर एचआरटीसी बस हादसा, 3 की मौत, कई घायल
    सिरमौर

    चौपाल–पांवटा साहिब मार्ग पर एचआरटीसी बस हादसा, 3 की मौत, कई घायल

    By Himachal VartaFebruary 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( एसपी जैरथ)चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में पास लेते समय डंगा बैठने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कंडक्टर से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शिमला और सिरमौर से HRTC के अधिकारियों का दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। वहीं चौपाल से एसडीएम, डीएसपी और आरटीओ नाहन को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए उत्तराखंड प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है।सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने जताया शोक, हरसंभव सहायता के निर्देश  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला सिरमौर के अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश देते हुए घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.