नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने राज्य की सुक्खू सरकार को ढोंगी सरकार करार दिया है । उन्होंने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री अनेक मंचों से बार-बार यह कहकर ढोंग करते रहे कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव निर्धारित समय पर करवाए जाएंगे परंतु अंदर खाते इन चुनाव को टालने का शड़यंत्र रचकर प्रदेशवासियों के साथ धोखा करते रहे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पंचायतीराज चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोट दिया है और गावों की विकास प्रक्रिया को पूर्णविराम लगा दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 30 अप्रैल से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के स्पष्ट आदेशों के बावजूद भी इस सरकार ने ना तो मतदाता सचिया तैयार करवाई और ना ही चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि यह सरकार अब पंचायत चुनाव को और आगे टालने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय चली गई है और ऐसे में सपष्ट हो चुका है कि यह सरकार पंचायत चुनाव करवाना ही नहीं चाहती है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और लोकतंत्र का पूरी तरह गला घोट दिया है और अब पंचायत चुनाव न होने के कारण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्रक्रिया पूरी तरह से ठप्प होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार को जड़ से उखाड़़ फेंकने का समय आ गया है और प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार की जन विरोधी नीतियों और ढोंगी प्रवृत्ति को भली-भांति समझ चुकी है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
