Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरधार के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, छोटा भाई घायल 
    सिरमौर

    हरिपुरधार के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, छोटा भाई घायल 

    By Himachal VartaFebruary 6, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे कजवा क्षेत्र के नजदीक खरोटियो खाला के पास पेश आया।
    पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव पंजाह (तहसील संगड़ाह) के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बयान में बताया गया कि वह निजी कार्य से नौहराधार गया हुआ था और वापसी के दौरान उसने देखा कि मोटरसाइकिल नंबर (एच.पी.79-4037) हरिपुरधार की ओर जाते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे जंगल की तरफ जा गिरी।

    दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई सवार थे। मृतक की पहचान अरुण कुमार (22) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव लालग, डाकघर बडोल, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है, जबकि उसका छोटा भाई रमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसकी मदद से दोनों घायलों को हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर किया गया है।

    हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने  बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल अरुण कुमार चला रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.