नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-निशानदेही के दौरान मौके पर मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब रेवेन्यू विभाग के कानूनगो और पटवारी ने तोड़ी गई सड़क की बजाय नई बनाई गई पकडंडी को नाप कर प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि इस जॉइंट डिमार्केशन में मोर्थ के रेवेन्यू अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद कंपनी द्वारा तोड़ी गई जल शक्ति विभाग की सड़क का बचा हुआ हिस्सा आज भी मौके पर मौजूद है, जिसे स्थानीय लोग सबसे बड़ा भौतिक सबूत बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग और मोर्थ की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों को बचाने के लिए पूरी निशानदेही को योजनाबद्ध तरीके से मोड़ा गया। आरोप है कि भू-माफिया ने स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी का लाभ उठाकर बड़े स्तर पर एंक्रोचमेंट की है। जल शक्ति विभाग और स्थानीय लोगों ने इस निशानदेही को सिरे से खारिज कर दिया है। मामले को लेकर अब इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
