नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र में लानाचेहता गांव में सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान इस गांव के यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता के समक्ष इन लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर यशवंत सिंह, परमार सिंहऔर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नकारात्मक नितीयों और पूरे रेणुका क्षेत्र में ठप्प हुई विकास प्रक्रिया के कारण हमने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया है और भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक सोच के कारण इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग पांच दशक से लगातार इस क्षेत्र में पहले विधायक विनय कुमार के पिता डॉ प्रेम सिंह और अब विनय कुमार स्वयं इस क्षेत्र के विकास करने में नाकाम रहे हैं और ऐसे में उन्हें कांग्रेस पार्टी के अंदर घुटन महसूस हो रही थी और विकास की चाह में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर सिरमौर जिला भाजपा महासचिव रणबीर ठाकुर, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मोरध्वज चौहान और नोहराधार मंडल के भाजपा अध्यक्ष भारत भूषण सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
