नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा ब्लॉक में शराब की आपूर्ति में लगी एक कार चालक बीती रात पुलिस पार्टी को आता देख कार को रास्ते में ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग खड़ा हुआ। आरोपी की कार से 94 बोतलें शराब बरामद की गई। जिनमे 72 बोतल अंग्रेजी व 22 बोतल देशी शराब की बोतल शामिल हैं ।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने गाड़ी न0 CH03Z 6951 से कुल 94 बोतलें शराब की पकड़ीं है जिनमें 72 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का Imperial Blue , 22 बोतलें शराब देसी संतरा बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा पुलिस टीम द्वारा वहराल नजदीक गुरुद्वारा के पास नाकाबन्दी की गई। उपरोक्त गाडी के चालक ने पुलिस पार्टी को देख कर गाडी को पीछे ही रोक दिया और अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस पार्टी द्वारा गाडी को चेक किया गया तो उपरोक्त गाडी से 6 पेटी (72 बोतलें)शराब अंग्रेजी मार्का Imperial Blue व 22 बोतलें शराब देसी संतरा बरामद हुई जिन्हें कब्जा पुलिस में ले लिया गया है और इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 39(1)(a) HP Excise Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है आरोपी की तलाश जारी है जिसे शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
