पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– मन्दिर से पुजा अर्चना कर वापस लौट रही एक 58 वर्षीय महिला की एक।तेज़रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई । पुलिस के अनुसार यह हादसा बद्री पुर चौक पर हुआ जब उक्त महिला शिव मंदिर में माथा टेक कर अपने घर वापस जा रही थी।: जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश, निवासी बद्रीपुर जग्गा गली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि सुबह जब शोभना गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शोभना सड़क पर गिर पड़ी औऱ गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”
