नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार लदोपहर करीब 2 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोग गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रैक्टर के टायर से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठे पति-पत्नी उछलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान बाइक चला रहा व्यक्ति दूसरी ओर गिर गया और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
