नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान गौड़ा की ओर से आ रही मारुति वैन (HP14A-5747) और पिकअप (HP16A-4506) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वैन से जनरेटर, वेल्डिंग रॉड, वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबियां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन और एक्स ब्लेड बरामद किए गए। पिकअप वाहन से भारी वजन के कटे पाइप के टुकड़े और बड़ा गैस कटिंग सिलेंडर भी मिला।वैन में सवार व्यक्तियों की पहचान शाहजहां, मीर मोहम्मद और लियाकत अली निवासी तहसील कालाकोट जिला राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई, जबकि पिकअप चालक भगत निवासी तहसील व जिला सोलन बताया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा बरामद सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्राथमिक जांच में सामान चोरी का प्रतीत होने पर पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28