नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा जूणेली और संगड़ाह स्कूल के विद्यार्थियों की पर्यटनों एवं हॉस्पिटैलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजॉर्ट बड़याल्टा में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की बारीकियों का प्रैक्टिकल करवा कर गहन प्रशिक्षण दिया गया। इन दोनों पाठशालाओं से आए लगभग 100 विद्यार्थियों को मानव हिल रिसॉर्ट के परिसर में होटल मेनेजमेंट, कुकिंग, हाउसकीपिंग, टेंट मेकिंग, स्वच्छता, बोनफायर, ट्रैकिंग आदि विषयों के प्रैक्टिकल करवा कर पर्यटन व्यवसाय का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यशाला के दौरान गेस्ट लेक्चरर के रूप में मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और यहां स्वच्छ अवोहवा, नैसर्गिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी आते हैं, इसलिए यहां टूरिज्म व्यवसाय में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं । दूसरी ओर मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंधक कमल शर्मा ने कैंपिंग टेंट लगाने, हाउसकीपिंग एवं कुकिंग इत्यादि के प्रैक्टिकल करवाये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह के बच्चों ने एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया जबकि जरवा स्कूल के विद्यार्थियों ने रात्रि ठहराव करके रिजोर्ट में बोनफायर के दौरान गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
