नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिला सिरमौर की अंडर-21 लड़कों की वॉलीबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, समन्वय और जुझारूपन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर की मजबूत टीमों ने भाग लिया। फाइनल तक का सफर तय करते हुए जिला सिरमौर की टीम ने कई मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।पुरुष वर्ग (अंडर-21) की जिला सिरमौर टीम में पारस पुंडीर (कप्तान), तरुण, निर्भय पुंडीर, निशांत, अमन, रजत, अंकुश, आदित्य पवार, आदित्य शर्मा, अनुराग, वंश, आयुष, निखिल और आस्तिक शामिल रहे। टीम के कोच नितिन ठाकुर और अमन ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।टीम की इस उपलब्धि पर जिला सिरमौर वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र चौहान, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, रणदीप ठाकुर सहित एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
