राजगढ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– राजगढ़ महाविद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शोध सुविधाओं, उद्योग, अकादमिक संबंधों और उच्च शिक्षा के नए अवसरों से रुबरु कराना था। छात्रों ने शूलनी विश्वविद्यालय की विश्व स्तरीय प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों और लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया तथा विश्विद्यालय के विषय विशेषज्ञ फैकल्टी के व्याख्यानों का भी लाभ उठाया।शैक्षणिक भ्रमण में कुल 27 छात्रों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. गीतिका ठाकुर, डॉ. अभिषेक कुमार एवं प्रो. विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा महाविद्यालय के शोध एवं नवाचार समिति के समन्वयक डॉ. शिव भारद्वाज ने शूलिनी विश्वविद्यालय के सेवा विस्तार सलाहकार श्री चन्द्रमोहन शर्मा के साथ इस कार्यक्रम का समन्वय किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने भ्रमण को पाठ्यक्रम को व्यावहारिक पूरक एवं अत्यंत सफल बताते हुए छात्रों के उत्साह एवं अनुशासन की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक भ्रमणों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ.पी. के. खोसला तथा सेवा विस्तार सलाहकार चन्द्रमोहन शर्मा का इस कार्यक्रम हेतु धन्यवाद भी किया ।
Breakng
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Monday, June 1
