कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद द्वारा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए राजेश सैनी ने कहा कि अक्षरधाम पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्रों को आगे रखता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर अनुशासन की भावना उत्पन्न करना है। वही खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में शारीरिक विकास , आत्मविश्वास , अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है। अक्षरधाम अक्षरधाम पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में रेस , बाल बैलेंस ,फ्रॉग रेस , डक रेस , और बैलेंस डी कौन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। वार्षिक प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
