Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा ।
    सिरमौर

    हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा ।

    By Himachal VartaFebruary 28, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों  ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर  सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा पास की है। इस वर्ष सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के विद्यार्थियों में कक्षा 9वीं से आरव ठाकुर और कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी अमीषा राणा, ईशान ठाकुर और कार्तिक राणा शामिल है। अभी तक इस स्कूल से 19 और हरिपुरधार क्षेत्र से कुल 34 बच्चे सैनिक स्कूलों की परीक्षा को पास करके  सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे  हैं। हरिपुरधार जैस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में सैनिक स्कूल जैसी ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा को पास करना  क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अभी तक पूरे हरिपुरधार क्षेत्र से लगभग 100 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाएं पास कर चुके हैं। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय इस विद्यालय के दो अध्यापकों राकेश ठाकुर और राजेश ठाकुर को जाता है। इन शिक्षकों ने पहली बार हरिपुरधार में सैनिक स्कूल, आरएमएस और स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप जैसी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया। यह दोनों  अध्यापक मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार में  में कार्यरत है। दोनों अध्यापक स्कूल टाइम के बाद छोटे-छोटे बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन  निशुल्क ट्यूशन पढ़ा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 12 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है जिसमें 6 बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने बी एल आर अकादमी से ऑनलाइन कोचिंग ली थी और 6 बच्चे ऑफलाइन क्लासेस पढ़ने वाले हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.