नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। वीरवार को बथाऊधार से राजगढ़ की ओर आने वाली बस फागू के समीप अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को सड़क किनारे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी यज्ञदत्त शर्मा के अनुसार बस बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। बस में सवार जितेन्द्र, रामदास, अरविन्द, रवि मल्होत्रा, विक्रम सिंह सहित अन्य यात्रियों का कहना है कि राजगढ़ मार्ग पर यह समस्या अब आम हो चुकी है। आए दिन बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत दाहन के पूर्व प्रधान यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि जब बसों पर अन्य राज्यों के विज्ञापन लगाकर राजस्व कमाया जा रहा है, तो फिर उस पैसे का उपयोग बसों की मुरम्मत और व्यवस्था सुधारने में क्यों नहीं किया जा रहा। बताया कि यदि बसों की नियमित जांच और समय-समय पर मुरम्मत होती रहे तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। लेकिन लगातार हो रही लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और राजगढ़ मार्ग पर चलने वाली बसों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।
Breakng
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
- सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
- पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
- शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
Saturday, May 30
