Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फागू में हुई बस खराब -यात्री हुए परेशान
    सिरमौर

    फागू में हुई बस खराब -यात्री हुए परेशान

    By Himachal VartaMarch 5, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। वीरवार को  बथाऊधार से राजगढ़ की ओर आने वाली बस फागू के समीप अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को सड़क किनारे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी यज्ञदत्त शर्मा के अनुसार बस बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। बस में सवार जितेन्द्र, रामदास, अरविन्द, रवि मल्होत्रा, विक्रम सिंह सहित अन्य यात्रियों का कहना है कि राजगढ़ मार्ग पर यह समस्या अब आम हो चुकी है। आए दिन बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत दाहन के पूर्व प्रधान यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि जब बसों पर अन्य राज्यों के विज्ञापन लगाकर राजस्व कमाया जा रहा है, तो फिर उस पैसे का उपयोग बसों की मुरम्मत और व्यवस्था सुधारने में क्यों नहीं किया जा रहा। बताया कि यदि बसों की नियमित जांच और समय-समय पर मुरम्मत होती रहे तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। लेकिन लगातार हो रही लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और राजगढ़ मार्ग पर चलने वाली बसों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.