नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा लगभग 152 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। सोलंकी ने बताया कि इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। विधायक ने कहा कि उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में नाहन में टेबल टेनिस एवं स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, राजकीय पॉलिटेक्निक धौलाकुआं में शैक्षणिक भवन की दूसरी मंजिल, रेजिडेंशियल ब्लॉक, ऑटोमोबाइल ब्लॉक तथा छात्रावास, इसके अलावा जुड़्डा का जोहड़ से गड्डा कोटड़ी सड़क तथा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर नाहन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। वहीं शिलान्यास होने वाली योजनाओं में सड़क निर्माण एवं उन्नयन के विभिन्न कार्य, नाहन जिला अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर कार्यालय भवन, तथा नाहन और पांवटा साहिब में स्मार्ट ग्रिड तकनीक के माध्यम से 24×7 विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की योजनाएं शामिल हैं। सोलंकी ने मुख्यमंत्री तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास और व्यवस्था परिवर्तन की सोच के साथ कार्य कर रही है,
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
