नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आयुष अधिकारी डॉ0 इंदु शर्मा ने आज यहां जानकारी दी कि जिला सिरमौर में आयुष विभाग को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के आयुष अस्पताल पांवटा साहिब व नाहन तथा समस्त औषधालयों में सभी दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के समस्त औषधालयों में आयुष विभाग की पद्धति से रोगियों का इलाज किया जा रहा है और इस कड़ी में सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा चिकित्सकों को सहायता प्रदान कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4