Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित

    By Himachal VartaMarch 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशिवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल का बाग सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापरी-पालियों-माजरी सड़क का सुधार एवं उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-ब्रोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड तथा 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।
    मुख्यमंत्री ने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवास तथा 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी प्रकार 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहार से गांव गड्डा तक सम्पर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन तथा नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एफआरए के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी प्रदान किए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.