नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. कात्याल ने की। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एवं जिला शिकायत निवारण अधिकारी एल.आर. वर्मा ने अध्यक्ष का शॉल व टोपी भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिले में आवश्यक खाद्यान्न वस्तुओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और शिकायतों के निवारण से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सप्लाई चेन से लेकर लाभार्थियों तक खाद्यान्न की गुणवत्ता और मात्रा की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।उचित मूल्य की दुकानों और स्कूलों का निरीक्षण जरूरीउन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मिड-डे-मील प्रदान करने वाली पाठशालाओं और थोक गोदामों का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण प्रणाली और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।जिले में 5.30 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रहा राशन
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
