नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गत दिनों सिरमौर जिला के शिलाई में सामने आए अवैध पेड़ कटान मामले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अरण्यपाल को मांग पत्र सौंपा। मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा ने कहा कि शिलाई में अवैध तरीके से 300 से अधिक चीड़ के पेड़ों का एक ही दिन में अवैध तरीके से कटान किया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है साथ ही दोषी वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। गौर हो कि अवैध कटान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया था और अवैध कटान पाए जाने के बाद मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
Breakng
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
