नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और जहां-जहां अनियमितताएं सामने आईं जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आयोग के अध्यक्ष पीसी कटयाल नाहन में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 7 मार्च से 10 मार्च तक इस चार दिवसीय सिरमौर दौरे के दौरान उन्होंने कई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र ,आदर्श कारागार नाहन सहित कई डिपो आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतर स्थानों पर व्यवस्था काफी हद तक ठीक देखने को मिला परंतु कुछ स्थानों पर अनियमिताएं भी देखने को मिली जिसकी रिपोर्ट खाद्य आयोग ने सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जिले में पीडीएस प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है और पात्र लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीएस के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्री की मात्रा और गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग को सप्लाई करने वाली आटा मिल और डिपो से सैंपल भी लिए जाएंगे जिसको लेकर आयोग ने सरकार को भी सुझाव भेज दिए है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
