सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप ग्राम सभा के विभाजन अथवा पुनर्गठन कर नई ग्राम सभा के गठन एवं स्थापना के सम्बन्ध में आक्षेपों एवं सुझावों के लिए अधिसूचना जारी की है।
इस अधिसूचना के अनुसार आपत्ति एवं सुझाव 12 मार्च, 2026 तक उपायुक्त सोलन के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। उसके उपरांत कोई भी आपत्ति एवं सुझाव स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
सोलन ज़िला में यह अधिसूचना खण्ड विकास अधिकारी सोलन की ग्राम पंचायत सलोगड़ा व खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सतडोल के सम्बन्ध में प्रेषित की गई है।
इस अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड सोलन की वर्तमान ग्राम पंचायत सलोगड़ा का पुनर्गठन ग्राम पंचायत मनसार के रूप में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट की वर्तमान ग्राम पंचायत सतडोल का पुनर्गठन ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला के रूप में किया जाना है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28