Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जर्जर भवनों पर पड़ी निरीक्षण टीम की नजर, चार स्कूलों के सात कमरे असुरक्षित
    सिरमौर

    जर्जर भवनों पर पड़ी निरीक्षण टीम की नजर, चार स्कूलों के सात कमरे असुरक्षित

    By Himachal VartaMarch 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड रोनहाट के चार विद्यालयों में जर्जर भवनों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। भवनों की खराब स्थिति के मद्देनजर गठित समिति ने स्कूलों के कमरों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण समिति में उपनिदेशक शिक्षा राजीव ठाकुर, शिक्षा खंड अधिकारी रोनहाट नीलम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर, समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता मोहन सिंगटा, संबंधित विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, पाठशाला प्रभारी और कार्यालय अधीक्षक गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।संयुक्त टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हकायना में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोंच में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अजरोली में एक कमरे और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जरवा में दो कमरों का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान समिति ने पाया कि इन सभी कमरों की हालत अत्यंत जर्जर है और छात्रों के लिए असुरक्षित हो सकती है। इसके बाद संयुक्त निरीक्षण के आधार पर इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निरीक्षण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद इन जर्जर कमरों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार नए कमरों के निर्माण के लिए बजट की मांग की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.