शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-लंबे समय से नियमितीकरण को लेकर संघर्षरत संविदा कर्मचारियों की आवाज आखिर सरकार तक पहुंचने में कामयाब होती दिख रही है। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से संविदा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मिला और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया वर्ष में दो बार लागू की जाए, ताकि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को समय पर राहत मिल सके। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्षों से संविदा आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और नियमितीकरण की प्रक्रिया लंबी होने के कारण उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष में दो बार नियमितीकरण की व्यवस्था लागू की जाती है तो इससे हजारों कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सकेगा और लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा भी समाप्त होगी।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के प्रति गंभीर है और उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जा रहा है। इस दौरान शिलाई के विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मौके पर मौजूद रहे। संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने उनकी बात सुनने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लेगी,
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
