Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल से आरंभ, 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित
    ताजा समाचार

    गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल से आरंभ, 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित

    By Himachal VartaMarch 17, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत गेहूं की सरकारी खरीद 08 अप्रैल,2026 से प्रारंभ की जा रही है। गेहूं खरीद कार्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौला कुआं में की जाएगी।
    यह जानकारी उप निदेशक कृषि राजकुमार ने देते हुए बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल  https://hpappp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू की जा चुकी है। किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण स्वयं अथवा नजदीकी लोकमित्र केंद्र/सीएससी के माध्यम से कर सकते है। बिना पंजीकरण के खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी।
    उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधित दस्तावेज(जमाबंदी/ततीमा) तथा मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन हेतु दस्तावेज  व  जानकारी उपलब्ध करवानी होगी।
    उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह साफ करके एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खरीद केंद्रों पर लाएं। गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए तथा अनाज में मिट्टी, कंकड़, भूसा आदि की मिलावट नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह कटाई एवं मड़ाई के दौरान सावधानी बरतें तथा बारिश व नमी से फसल को सुरक्षित रखें। अपनी उपज को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें ताकि गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.