नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-प्रदेश में जहां आज दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित हो रहा है और जंगल कट रहे हैं। इसी के चलते जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के नारी वाला के ग्रामीणों ने जंगल को बचाने का संकल्प लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने न केवल पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे , बल्कि शास्त्र उठाकर प्रण लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों की बलि नहीं देंगे। यही नहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण , जल , जंगल और जमीन को बचाने के लिए आगे आएगा। सोमवार को पांवटा साहिब के नारी वाला स्थित मंदिर में ग्रामीणों की एक बैठक हुई।
इस बैठक में समाजसेवी नाथूराम चौहान भी उपस्थित हुए। नाथूराम चौहान ने कहा कि गत दिनों नारी वाला के ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने की प्रतिज्ञा ली थी , लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने वह रक्षा सूत्र तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों ने प्रतिज्ञा ली है कि पर्यावरण संरक्षण और जंगलों के संरक्षण के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों को भड़काने की नीयत से इन रक्षा सूत्रों को जानबूझकर नष्ट कर दिया था , लेकिन अब ग्रामीणों ने एकत्रित होकर फिर से पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया है। नाथूराम चौहान ने कहा कि ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे। ग्रामीणों ने इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया। शस्त्र पूजन के दौरान ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की सौगंध ली।
साथ ही प्रण लिया की जल , जंगल और जमीन को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि नारी वाला के साथ लगते जंगल से कुछ लोग सड़क निर्माण का कार्य करवाना चाह रहे हैं।
