Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़क किनारे शराब पी रहे तीन शराबियों ने बिजली विभाग का एसडीओ पीटा व कपड़े फाड़े
    सिरमौर

    सड़क किनारे शराब पी रहे तीन शराबियों ने बिजली विभाग का एसडीओ पीटा व कपड़े फाड़े

    By Himachal VartaMarch 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सड़क किनारे बैठे 3 शराबियों ने ,रात ड्यूटी से वापस आ रहे बिजली विभाग के एक एसडीओ को धुन डाला, यह घटना बीती रात गिरि नगर पावर हाउस में तैनात अस्सिटेंट इंजीनियर के साथ घटी। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने डयूटी से वापस लौट रहे एसडीओ की आंख में टार्च की रोशनी मारी जब रोशनी मारने का जेई ने कारण पूछा तो एका एक एसडीओ की मारपिटाई शुरू कर दी, सिर में चोट लगी और आरोपियों ने एसडीओ के कपडे भी फाड़ दिए। एसडीओ की शिकायत पर माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  रनजीत सिंह पुत्र श्री दया राम निवासी गांव हीरापुर डा0 औहर तह0 झंडूता जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश जोकि बतौर सहायक अभियंता बिजली विभाग गिरीनगर पावर हाऊस में तैनात है ने माजरा पुलिस स्टेशन में    दरख्वास्त दी कि बीती रात जब वह अपनी रात्रि डयूटी समाप्त करके पावर हाउस से अपने घर की ओर लौट रहा था।  रास्ते मे इसे तीन व्यक्ति सड़क किनारे शराब पीते हुए दिखाई दिए। जब यह उनके पास से गुजर रहा था, तब उन लोगो ने इसके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली।  एसपी ने बताया कि सहायक अभियंता ने रोशनी डालने का  कारण पूछा तो आरोपी उसके साथ बहस करने लगे तथा मारपीट करने लगे। एसपी ने बताया कि  मारपीट के दौरान अभियंता के सिर में चोट लगी यही नही आरोपियों ने कपडे भी फाड़ डाले।  एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशनबीएनएस की धारा 126(2), 115(2),  352,  351(2).  3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि  आरोपियों की पहचान की जा  रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.