Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी-उपायुक्त
    सिरमौर

    सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी-उपायुक्त

    By Himachal VartaMarch 19, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की।
     इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राकलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत एक लाख इक्कीस हजार पेयजल कनेक्शन जारी किए गए जिनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा।
    उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें।
     उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
    इस दौरान अधिक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में ‘जल अर्पण’ एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और ‘ग्राम जल संवाद’ के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है।
    इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति देवानंद पुंडीर, एसडीओ रोशन लाल सहित जलशक्ति विभाग के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत अम्बवाला- सैनवाला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.