सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अधिसूचित किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए अर्हता तिथि प्रथम अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में संशोधन प्राधिकरण के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि 28 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
संशोधन प्राधिकरण द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 02 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
अपील प्राधिकरण के समक्ष 10 अप्रैल, 2026 तक अपील दायर की जा सकेगी। प्राधिकरण द्वारा 17 अप्रैल, 2026 तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा।
अनुपूरक मतदाता सूचियां 20 अप्रैल, 2026 को अथवा इससे पूर्व अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण एवं उपमण्डल अधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने नगर निगम सोलन के संशोधन प्राधिकरण एवं अतिरिक्त अथवा संयुक्त आयुक्त से इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन का यह कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप जारी किया गया है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28