सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला परिषद सोलन के अंतर्गत नई ग्राम सभाओं का गठन होने के दृष्टिगत पूर्व में ज़िला परिषद सोलन के जारी वार्डों के निर्धारण एवं परिसीमांकन में आंशिक संशोधन के उपरांत ज़िला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।
अब जारी अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 दाड़ला में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड और सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 2 सूरजपुर में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साईं, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, टुईरू, चमाकड़ी, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी और दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 3 डुमैहर में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा सरली, भूमती, जमरोटी स्थित चुनाड ब्राहमणा, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार और कोठी को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 4 वाकना में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, बशील, सतड़ोल, घाट कुम्हाला, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी और क्वारग को सम्मिलित किया गया है।
ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 5 दंघील में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील और बाशा को सम्मिलित किया गया है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
