Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • यमुना नदी में मिले दो बच्चियों के शवों की जांच के लिए एसआईटी गठित
    • पहली जून को वेतन नहीं मिला तो थम जाएंगे एचआरटीसी के पहिए, दो टूक चेतावनी
    • पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्कर की कार से बरामद किए नशीले कैप्सूल
    • सोलन ज़िला के 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता – मनमोहन शर्मा
    • 25 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित – जोगिन्द्र प्रकाश राणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन जेल के कैदी की कैंसर की बिमारी के कारण मेडिकल कॉलेज में मौत
    सिरमौर

    नाहन जेल के कैदी की कैंसर की बिमारी के कारण मेडिकल कॉलेज में मौत

    By Himachal VartaMarch 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। शुक्रवार को कैदी को दांत निकालने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस जेल लाया गया। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा गया है। जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • यमुना नदी में मिले दो बच्चियों के शवों की जांच के लिए एसआईटी गठित
    • पहली जून को वेतन नहीं मिला तो थम जाएंगे एचआरटीसी के पहिए, दो टूक चेतावनी
    • पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्कर की कार से बरामद किए नशीले कैप्सूल
    • सोलन ज़िला के 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता – मनमोहन शर्मा
    • 25 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.