सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज निर्वाचन के दृष्टिगत उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के कार्य का कार्यक्रम घोषित किया है जो सृजन, पुर्नगठन एवं निकायों में समावेश से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इस आदेश के अनुसार पार्ट 1 से मतदाताओं का स्थानांतरण एवं सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत के परिसीमन के अंतिम प्रकाशन के तीन दिवस के उपरांत पूर्ण किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन मतदाताओं के स्थानांतरण के एक दिवस के भीतर किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूचियों के प्रकाशन के एक दिवस के भीतर ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा।
प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि ज़िला सोलन के सभी खण्ड विकास अधिकारी विशेष ग्राम सभा की बैठक बुलाने से पूर्व तीन दिन का नोटिस जारी करेंगे। सम्बन्धित पंचायत सचिव ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूची प्रस्तुत करेंगे। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अक्षःरश पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा।
Breakng
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
