नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के शिलाई में हुए अवैध पेड़ कटान मामले को लेकर आज भाजपा ने शिलाई में प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिलाई के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर पेड़ कटान मामले में दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि पांच मार्च को शिलाई में बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से पेड़ों का अवैध कटान हुआ है और पेड़ कटान मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस संभाले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। ताकि प्रदेश में लगातार हो रही अवैध पेड़ कटान के मामलों में रोक लग सके। आपको बता दे कि शिलाई में 25 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी , मगर यहां जाँच के दौरान 307 पेड़ मौके पर काटे पाए गए जिस पर भाजपा लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
