Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सभी को शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री
    सोलन

    सभी को शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

    By Himachal VartaMarch 22, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24X7 कार्यरत रहने के लिए बधाई दी और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
    उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न ट्यूबवेल सर्वधन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इनमें से 1-1 करोड़ रुपए जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 50-50 और पद भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 45-45 पद भरे गए हैं।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की निविदा का विषय केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष उठाया जाएगा ताकि यह कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कालका से प्रदेश के बद्दी तक राजमार्ग के सुधार का विषय भी केन्द्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डिजल बसों की खरीद की जा रही है। आवश्यकतानुसार इनमें से दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
    उप मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के जोहड़जी मेला का ज़िला स्तरीय करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रदेश पथ परिवहन निगम की शिमला एवं रामशहर बस को साईं तक बढ़ाने तथा कुठाड़ बस सेवा के विस्तार की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की वित्तीय राजधानी है। यह क्षेत्र अत्यंत विशिष्ट है और पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों का मिश्रण है। इस विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 16 लाख लीटर जल की आवश्यक है। इन्हीं सम्भवानाओं के दृष्टिगत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
    उन्होंने कहा कि बद्दी एवं नालागढ़ क्षेत्र में वर्तमान में जल सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए लगभग 500 ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जल शक्ति विभाग द्वारा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल एवं समुचित सिंचाई जल उपलब्ध हो। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 06 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का कार्य हुआ है। प्रदेश की जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के एवज में केन्द्र सरकार के समक्ष 1227 करोड़ रुपए लम्बित हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए 02 हजार करोड़ रुपए की योजना तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के संर्वधन, रीमॉडलिंग तथा भू-जल रिचार्ज करने के लिए भी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और सभी को प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सम्बल प्रदान करना चाहिए।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में प्रदेश सहित दून एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए समुचित तैयारी रखें और आवश्यतानुसार वैकल्पिक उपाय भी सुनिश्चित बनाएं।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत स्तर द्वारा इस जल का वितरण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जल निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
    उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और सभी से आग्रह किया इस प्रदर्शनी के माध्यम से जल शक्ति विभाग की कार्य प्रणाली को समझें।
    इस अवसर पर जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहरतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नीर नारी सम्मान’, विभाग के कर्मठ कर्मचारियों को 24X7  सतत् कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और ग्राम पंचायत बसाल तथा ग्राम पंचायत पंजैहरा को जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का पूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
    दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विधानसभा क्षेत्र की मांगे प्रस्तुत की। उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं, जल शक्ति विभाग में विभिन्न पदों को भरने, क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बसे चलाने तथा बरोटीवाला-बनलगी-सोलन मार्ग की 215 करोड़ रुपए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट विश्व बैंक से स्वीकृत करवाने का आग्रह किया।
    नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करने का आग्रह किया।
    प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान दी।
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    जल शक्ति विभाग की इंजीनियर-इन-चीफ अंजू शर्मा ने विभाग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि विभाग द्वारा शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में 72 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण पर बल दिया।
    राज्य जल स्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता हेमन्त तंवर ने विश्व जल दिवस और राज्य स्तरीय समारोह की जानकारी दी।
    इस अवसर पर झंकार म्यूजिकल ग्रुप कण्डाघाट तथा पर्वतीय लोक कला मंच द्वारा जल संरक्षण एवं अन्य विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, इन.एन.सी. परियोजना जल शक्ति विभाग धमेन्द्र गिल, शिमला जोन के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा, मण्डी जोन के मुख्य अभियंता उपेन्द्र वेद्य, मुख्य अभियंता डिजाइन अनिल मेहता, अधीक्षण अभियंता सोलन संजीव सोनी, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.