सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)सोलन ज़िला के टी.बी. सेल द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गत दिवस एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।
डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सोलन ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षय रोग का शीघ्र निदान, पूर्ण उपचार, निरंतर प्रयास, जन जागरूकता और सामुदायिक भागदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का थीम ‘हां हम टी.बी. खत्म कर सकते हैं’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से बचाव के लिए रोगी की शुरुआती दौर में पहचान आवश्यक है ताकि सही उपचार से वह शीघ्र स्वस्थ बन सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय मित्र के माध्यम से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में लोगों के एक्स रे व बलगम के माध्यम से बीमारी का पता लगाकर रोगी का उपचार आरम्भ किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि क्षय रोग के लक्षण दिखने पर अपनी नज़दीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाना सुनिश्चित बनाएं ताकि ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों, ज़िला टी.बी. सेल के सदस्य व प्रतिभागी उपस्थित थे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
