Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी आयोजित
    सोलन

    विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी आयोजित

    By Himachal VartaMarch 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़)सोलन ज़िला के टी.बी. सेल द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गत दिवस एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।
    डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सोलन ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षय रोग का शीघ्र निदान, पूर्ण उपचार, निरंतर प्रयास, जन जागरूकता और सामुदायिक भागदारी महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस का थीम ‘हां हम टी.बी. खत्म कर सकते हैं’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से बचाव के लिए रोगी की शुरुआती दौर में पहचान आवश्यक है ताकि सही उपचार से वह शीघ्र स्वस्थ बन सके।
    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय मित्र के माध्यम से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में लोगों के एक्स रे व बलगम के माध्यम से बीमारी का पता लगाकर रोगी का उपचार आरम्भ किया जा रहा है।
    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि क्षय रोग के लक्षण दिखने पर अपनी नज़दीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाना सुनिश्चित बनाएं ताकि ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों, ज़िला टी.बी. सेल के सदस्य व प्रतिभागी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.