Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ह्र्दय रोग से पीड़ित सुशील हुआ स्वास्थ्य,अभिभावकों ने रोटरी क्लब का आभार जताया…
    सिरमौर

    ह्र्दय रोग से पीड़ित सुशील हुआ स्वास्थ्य,अभिभावकों ने रोटरी क्लब का आभार जताया…

    By Himachal VartaMarch 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम सुशील के लिए अब नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है। गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल में सफल उपचार के बाद सुशील अब पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर नाहन लौट आया है।  इस अवसर पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मासूम सुशील को गोद में उठा कर दुलार किया। वर्तमान में सुशील सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है और पहले की तरह अपनी दिनचर्या में लौट आया है।  जानकारी के अनुसार, सुशील को हृदय में ब्लॉकेज की गंभीर समस्या थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तत्काल उपचार और सर्जरी की सलाह दी थी। सुशील के पिता   जग्गिया राम, जो पेशे से मिस्त्री हैं, सीमित आय के कारण इस महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे। ऐसे कठिन समय में परिवार के सामने अपने बच्चे के जीवन को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई थी। इसी दौरान रोटरी क्लब नाहन ने मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए आगे आकर परिवार की सहायता की। क्लब द्वारा ₹51,000 की आर्थिक मदद प्रदान की गई, जिससे सुशील के उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ। रोटरी क्लब के इस सहयोग ने न केवल आर्थिक संबल दिया, बल्कि परिवार को मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान की।
    रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने इस अवसर पर कहा कि सुशील को नया जीवन मिलना क्लब के लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है।  उन्होंने बताया कि रोटरी का मूल उद्देश्य “Service Above Self” यानी ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ है, और क्लब इसी भावना के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी रोटरी क्लब नाहन ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.