नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बी.एससी. नर्सिंग 6वें सेमेस्टर आज घोषित नतीजों में कॉलेज की 4 छात्रओं ने अवल्ल स्थान हासिल किया है। जिनमे छात्रा संस्कृति पुत्री स्व. श्री दिनेश ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU) में चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी कड़ी में अनन्या कुकरेती पुत्री श्री आशीष कुकरेती ने विश्वविद्यालय में आठवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान: संस्कृति (SGPA 8.9) द्वितीय स्थान: अनन्या कुकरेती (SGPA 8.67) तृतीय स्थान: निहारिका (पुत्री श्री नरेंद्र सिंह) – SGPA 8.43 चतुर्थ स्थान: परविंदर (पुत्री श्री अत्तर सिंह) – SGPA 8.19 स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, सचिव सचिन जैन एवं प्राचार्या श्रीमती रिजी घीवरघेस ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिवार इस सफलता पर गर्व महसूस करता है और आशा करता है कि विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
