Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिक – विनोद सुल्तानपुरी
    सोलन

    कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिक – विनोद सुल्तानपुरी

    By Himachal VartaMarch 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिक है। विनोद सुल्तानपुरी गत दिवस कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर विकास खण्ड में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    विनोद सुल्तानपुरी ने 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केन्द्र हरिपुर, 2.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक सम्पर्क मार्ग, 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक पक्की सड़क का लोकार्पण तथा 9.1 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र खनेरी व 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान जगोटा का शिलान्यास किया।
    उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वित्त वर्ष के बजट में प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली गेहूं, मक्की व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ग्रामीणों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करने व उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।
    विनोद सुल्तानुपरी ने इस अवसर पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न करवाया।
    इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, ग्राम पंचायत रणों के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के पूर्व प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के पूर्व प्रधान हरिश कौशल, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व उप प्रधान अफज़ल बेग, पूर्व बीडीसी सदस्य दलेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.