Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में एचपीवी वैक्सीन अभियान 29 मार्च से 24 मई तक -सीएमओ
    सिरमौर

    सिरमौर में एचपीवी वैक्सीन अभियान 29 मार्च से 24 मई तक -सीएमओ

    By Himachal VartaMarch 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान  के तहत 29 मार्च, 05 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई तथा 24 मई, 2026 को जिला के छः चिकित्सा खंडो में चयनित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
    यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 19 कोल्ड चेन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसमें चिकित्सा खंड धगेड़ा में एमसीएच सेंटर मेडिकल काॅलेज नाहन तथा सिविल अस्पताल ददाहू, खंड संगडाह में सीएचसी संगडाह, सीएचसी हरिपुरधार, सीएचसी नोहराधार, पीएचसी काटिधीमान (सीएच ददाहू में) खंड राजपुर में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सीएचसी राजपुर, पीएचसी सतौन, पीएचसी कुंड़ियां, पीएचसी कमरऊ, पीएचसी गोरखुवाला, पीएचसी जाखना तथा पीएचसी रामपुर भारापुर, और खंड शिलाई में सिविल अस्पताल शिलाई, खंड राजगढ़ में सिविल अस्पताल राजगढ़ तथा चिकित्सा खंड पच्छाद में सिविल अस्पताल सराहां व पीएचसी नारग में एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण यूह्यूमन पैपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का मुख्य कारण है। यह खुराक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह महिलाओं में मृत्यु दर को कम करने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने में भी सहायक है। एचपीवी टीका अब अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा।
    उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि एक लडकी एचपीवी टीकाकरण के लिए तभी पात्र है यदि उसने टीकाकरण के दिन तक 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। उन्होंने अभिभावकों को टीकाकरण से पहले स्कूल रिकार्ड, आधार कार्ड या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज के माध्यम से जन्म तिथि सत्यापित करने की सलाह दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.