राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ शहर में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब देसी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी जिसका नम्बर एचपी 16ऐ -5511 अचानक अनियंत्रित होकर देसी शराब के ठेके के पास पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में लदी शराब की पेटियां ठेके के सामने और सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां देसी शराब का ठेका और उससे जुड़ा मंजूरशुदा अहाता संचालित है, जहां लोग शराब पीने के साथ भोजन भी करते हैं। घटना के समय अहाते के अंदर कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप गाड़ी शराब की खेप उतारने के लिए राजगढ़ ठेके से लोड होकर गिरिपुल जा रही थी। इसी दौरान अचानक खड़ी हुई गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर ठेके के सामने ही निचली तरफ पलट गया। हादसे के बाद शराब की कई पेटियां सड़क पर बिखर गईं, और 60 देसी की पेटियां टूट गई जिन्हें बाद में कर्मचारियों ने समेट लिया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज कुलवंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन और शराब की खेप की जांच की, जिसमें कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
