Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री का बॉयलर फटा, बड़ा हादसा टला
    सिरमौर

    कालाअंब में हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री का बॉयलर फटा, बड़ा हादसा टला

    By Himachal VartaMarch 29, 2026
    Facebook WhatsApp
    कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा होते-होते टल गया। औद्योगिक हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री में तकनीकी खराबी के चलते बॉयलर फटने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि घटना में कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं, जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे से फैक्ट्री को करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान भी जताया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास हुआ। उस समय फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट के दौरान नियमित रूप से शीशा निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक तकनीकी खराबी के कारण फैक्ट्री का बॉयलर फट गया, जिससे यूनिट के भीतर तेज धमाके जैसी स्थिति बनी और उससे जुड़ा ऊपरी धातु आवरण (बायलर का ढक्कन) अलग होकर दूर सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद कुछ देर के लिए फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  राहत की बात यह रही कि हादसे के समय् ड्यूआटी पर मौजूद कर्मचारी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस थे, जिसके चलते एक संभावित बड़ा मानवीय हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कुछ कर्मचारियों को मामूली खरोंचें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार करवा दिया गया। किसी भी कर्मचारी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। इसके साथ ही संबंधित विभागों और पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई। फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर पूरे माम�
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.