नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर नाहन में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। शनिवार को ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए नाहन नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया, जिसके बाद कई पुराने दावेदारों का गणित बिगड़ गया है, जबकि कई नए चेहरों के लिए राजनीति में उतरने का रास्ता खुल गया है।सबसे ज्यादा हलचल उन वार्डों में देखी जा रही है, जहां इस बार महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण तय हुआ है। आरक्षण सूची सामने आते ही अब नाहन में चुनावी रणनीति, वार्ड स्तर की जोड़-तोड़ और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। नाहन नगर परिषद के कुल 13 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया एसडीएम नाहन राजीव संख्यान और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में पूरी की गई। नाहन में वार्ड नंबर 3 शांति संगम, 4 शमशेर गंज, 5 अमरपुर, 11 जगन्नाथ मंदिर और 13 वाल्मीकि बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।वहीं वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 रानीताल और 12 नौणी का बाग को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि वार्ड नंबर 1 ढाबों मोहल्ला, 2 हरिपुर, 6 नया बाजार, 7 अपर स्ट्रीट और 10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22